नई दिल्ली, जून 25 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'ईथा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'ईथा' को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है। हाल ही में 'ईथा' का टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को काफी पसंद किया गया। वहीं, 'ईथा' में श्रद्धा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। 'ईथा' के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। साथ ही हर जानना चाहता है कि आखिर विठाबाई नारायणगांवकर कौन हैं जिनका किरदार श्रद्धा फिल्म 'ईथा' में निभा रही हैं। तो चलिए हम आपको उस महान कलाकार के बारे में बताते हैं?कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? रिपोर्ट के मुताबिक, 'ईथा' फिल्म जिस पर बन रही है वो कोई और नहीं महाराष्ट्र की एक बेहद मशहूर तमाशा कलाकार, लावणी डांसर और लोक गायिका विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर हैं। विठा...