नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भारत के मोस्ट वॉन्टेड और भगोड़े अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से बच्चा-बच्चा परिचित है। मुंबई में धमाकों से तबाही मचाने के बाद से ही वह पाकिस्तान में दुबका है। 1980 के दशक की शुरुआत में ही उसने अंडरवर्लड में कदम रख दिया था। उसने अपराध की दुनिया में शुरुआत गोल्ड तस्करी से की थी। वहीं बाद में उसने खुद का सिंडिकेट बनाया जिसे डी कंपनी नाम दिया। वह पूरी दुनिया में चर्चा में तब आया जब 1993 में मुंबई में सीरियल ब्लास्ट हुए। इसके बाद ही वह भारत से भाग निकला।दाऊद ने बड़े भाई से सीखे थे तस्करी के गुन क्राइम की रिपोर्टिंग करने वाले जाने-माने पत्रकार विवेक अग्रवाल ने बताया कि दाऊद इब्राहिम पहले हाजी मस्तान के लिए जहाजों से सोना लाया करता था। इसके लिए उसे 100-200 रुपये दिए जाते थे। इस काम में उसके साथ दाऊद का बड़ा भाई...