हल्द्वानी, जनवरी 14 -- कालाढूंगी। कोटाबाग में सिंचाई विभाग के बंगले में आंरभ एक पहल संस्था की ओर से आयोजित दशम उत्तरायणी कौतिक महोत्सव मेले के आंठवें दिन विधायक बंशीधर भगत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायक कलाकार जितेंद्र तौमक्याल और सृष्टि ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधा। विधायक ने कहा कि हमारी प्रदेश की संस्कृति का अनुसरण पूरे भारत में हो रहा है। कौतिक हमारी पहचान है। हमारी युवा पीढी भी उत्तरायणी महोत्सव में हो रहे पारंपरिक खेल, परंपरा व संस्कृति व विरासत से रूबरू हो रहे हैं। गायक कलाकार जितेंद्र तौमक्याल ने ओ रंगीली बाना हौसिया पराणा, यो काली काली या गोरी छाला, हाथ पैरली घड़ि ला खूट पैरेली सैंडिला, साली दीपिका घुंघर बजे छम सहित कई गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को जमकर नचाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनीष जंतवाल,...