गोरखपुर, मार्च 17 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम फोरलेन बाईपास पर सोमवार की रात बाइक छिनैती की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से उसकी बाइक व मोबाइल छीन लिया। हालांकि, युवक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उनसे भिड़कर अपना मोबाइल वापस लेने में सफल रहा, जबकि बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। गगहा थाना क्षेत्र के गुरम्हीं गांव निवासी प्रिंस कुमार कौड़ीराम में किराए के मकान में रहता है। सोमवार रात करीब 9:20 बजे वह कहीं से लौट रहा था। फोरलेन सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर वह लघुशंका करने लगा। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और जबरन उसकी बाइक की चाबी व मोबाइल छीन लिया।प्रिंस ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उनसे भिड़ गया। इस दौरान वह अपना मोबाइल वापस लेने में सफ...