रिषिकेष, अप्रैल 21 -- दिल्ली से पौड़ी जा रही एक टैक्सी मंगलवार सुबह कौड़ियाला के पास बदरीनाथ नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 सेवा से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा गया। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। चालक गोविंद सिंह, निवासी ग्राम कोट ब्लॉक धार पौड़ी दिल्ली से सात सवारियों को लेकर निकला था। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से टकराई ईको कार, एक की मौत, सात घायल टैक्सी जैसे ही बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाल के पास पहुंची, तो वह अचानक सड़क किनारे खड़े सरियों से ल...