बोकारो, जून 26 -- बेरमो, प्रतिनिधि। कौटिल्य महापरिवार बेरमो शाखा कार्यालय में शुक्रवार को प्रातः शोक सभा आयोजित कर बिहार राज्य के भोजपुर (आरा) में युवा नेता सह समाजसेवी भरत तिवारी ऊर्फ भारत भूषण तिवारी की जघन्य हत्या किए जाने की तीव्र निंदा की गई। साथ ही इसके विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए सदस्यों ने दिवंगत तिवारी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। महापरिवार के अध्यक्ष अजय कुमार झा ने कहा कि एक लड़का ब्राह्मण समाज का होकर भी दलित समाज के लिए लड़ाई लड़ता था। संगठन सचिव रामनरेश द्विवेदी ने कहा भरत ने जब पुलिस के समक्ष समर्पण किया तो उसकी हत्या नहीं की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- कैंडल मार्च निकाल अग्निकांड में मृत छात्रों एवं भरत भूषण को दी चेतावनी सचिव बृजबिहारी पांडे ने इसे पुलिस तंत्र का विफलता बताया और करें शब्दो...