नवादा, मई 13 -- कौआकोल में हाथियों के आतंक से दहशत का माहौल है। जंगली इलाकों में रह रहे लोग घरों को छोड़कर भागने पर विवश हो रहे हैं। सोमवार की रात कौआकोल में हाथी गोविन्दपुर से सतगावां होता हुआ देर रात करीब 10 बजे पहुंचा। यह भी पढ़ें- दो माह से जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का छाया आतंकहाथी का आतंक हाथी कौआकोल के सेखोदेवरा आश्रम पहुंचा और उसके गेट को नुकसान पहुंचाया। वहीं इसके बाद हाथी कौआकोल के बंगवा टांड़ में पहुंचा। जहां दो घरों को नुकसान पहुंचाया व एक पानी के बोरिंग को तोड़ दिया। इसके बाद हाथी पनसगवा पहुंचा। जहां वन विभाग की नर्सरी को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी बिन्दीचक के दर्शनियां टांड़ में मृतक राजाराम पासवान के घर को नुकसान पहुंचाया। हाथी वहां रात करीब दो बजे पहुंचा था। हाथी ने राजाराम के घर की दीवार को टक्कर मारा। राजाराम...