नवादा, जून 21 -- कौआकोल थाना रोड में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।

प्रशासनिक कार्रवाई सीओ मनीष कुमार, एसआई सोनु कुमार गुप्ता एवं एएसआई रिंकू कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों, शेड और अन्य अतिक्रमणकारी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्रवाई के पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी क...