नवादा, मई 31 -- देखरेख एवं मरम्मत के अभाव में कौआकोल पीएचसी का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर टूट टूटकर गिर रहा है। छत के उपर पौधे तथा घास उग आए हैं। मामूली सी बरसात होने पर कमरे में पानी टपकना शुरू हो जाता है। जर्जर भवन के चलते हादसे की आशंका बनी हुई है। बता दें कि हाल में लगातार दो दिन छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे एक एएनएम घायल हो चुकी हैं। इसी छत के नीचे डाक्टरों को बैठकर इलाज करने तथा मरीजों को इलाज कराने की मजबूरी है। इलाज कराने आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों तथा डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में हमेशा खतरा की आशंका बनी रहती है। सरकारी व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी असंतोष है।

भवन की मरम्मत की मांग क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि इस संबंध में कई बार सीएस से शिकायत की जा चुकी है तथा भवन की मरम्मत के लि...