गंगापार, मार्च 26 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के बेलसारा गांव से एक व्यक्ति के लापता होने से परिजनों में चिंता है। कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत डंकू का पूरा, बेलसारा गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ कप्तान बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गए। परिजनों के अनुसार उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...