गंगापार, मार्च 3 -- कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। कौंधियारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात होलिका दहन का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र में कुल 87 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका जलाई गई। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति से पूजन-अर्चन कर अग्नि प्रज्जवलित की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कोल्हुआ, जेठूपुर, कंचनवा, रामकापुरा, सोढिया, पीड़ी, बेनीपुर, जोखनई, टीकरी, अकोढ़ा, लहबरा, गौरा, कौंधियारा, आम्बा, ओसा सहित अन्य गांवों में भी उत्साहपूर्ण माहौल रहा। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों ने नई फसल की बालियां भूनकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया। पूरे क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कहीं...