गंगापार, जून 3 -- कौंधियारा, हिसं। कौंधियारा ब्लॉक के सर्किल संख्या 105 में जनगणना सर्वेक्षण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सर्किल सुपरवाइजर एवं प्राथमिक विद्यालय जेठूपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार के निर्देशन में प्रगणकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।संतोष कुमार ने बताया कि सर्किल के अंतर्गत कार्यरत चार प्रगणकों ने अपना शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य पूरा कर संबंधित अभिलेख जमा कर दिए हैं। इनमें रणंजय प्रताप सिंह, नितिन शर्मा, रामेन्द्र भूषण शुक्ला तथा प्रमोद कुमार पाण्डेय शामिल हैं। वहीं शेष दो प्रगणकों ने भी करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...