गंगापार, फरवरी 26 -- नैनी में आयोजित 'ज्ञान मंथन 2026' प्रतियोगिता में विषय लोक परंपरा (गायन) के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज के छात्र शनि विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लगभग दो हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कौंधियारा क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी शनि की प्रस्तुति को निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। वहीं महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता अर्जित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.