पटना, मार्च 25 -- बिहार राज्य को-ऑपरेटिव फेडरेशन के सभागार में पाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजकिशोर प्रसाद के निधन पर शोक सभा हुई। अध्यक्षता फेडेरेशन के अध्यक्ष विनय शाही और संचालन सुधीर कुमार शर्मा ने की। मौके पर सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व सांसद विजय कुमार मिश्रा, विधान पार्षद एवं हाउसिंग फेडेरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा, बिहार सहकारिता बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, बिस्कोमान के उपाध्यक्ष महेश राय समेत अन्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...