एटा, अप्रैल 15 -- को-ऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बुधवार को डीजीएम मुकेश चन्द्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद निस्तारण की भी मांग की है। ज्ञापन में मांग है कि बैंक कर्मियों के पीएफ की धनराशि तत्काल वापस कराई जाए एवं वरीयता सूची निर्गत की जाए, बैंक शाखाओं के सीसीटीवी कैमरे ठीक कराए जाए। कार्यरत महिला कर्मियों को उनकी इच्छा से तीन विकल्प दिए जाए और उनकी तैनाती की जाए। बोनस एक्ट सहित अन्य एक्ट का तत्काल परिचालन किया जाए, बैंकों में मानव संसाधन की स्थिति दयनीय है, राजपत्रित, साप्ताहिक अवकाश के दिनों में बैंक कार्य कराए जाने का विरोध किया। ज्ञापन देने वालों में जितेन्द्र पाल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार, रजनीश यादव आदि बैंककर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...