जमशेदपुर, फरवरी 11 -- कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को घोषित स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2023-25 के फाइनल सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में को-ऑपरेटिव कॉलेज के कॉमर्स विभाग के 66 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कॉलेज के कॉमर्स विभाग में छात्रों के बीच हड़कंप है। इससे मूल्यांकन पद्धति को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, को-ऑपरेटिव कॉलेज के कॉमर्स संकाय से इस बार केवल 50 विद्यार्थी ही परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, जबकि लगभग 60 विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। आधे से अधिक छात्रों के फेल होने की खबर के बाद छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन पद्धति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय की इस सत्र की परीक्षाएं बीते महीने आयोजित की गई थीं, जिसका छात्र बेसब्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.