कोड़रा में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 35 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
देवरिया, जून 6 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के ग्राम कोड़रा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी का निर्माण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।उच्च स्तर पर निर्णय होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम कोड़रा, तहसील भाटपाररानी में पीएचसी निर्माण के लिए प्रस्ताव एवं आख्या शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके। क्षेत्र में लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गोंको उपचार के लिए दूर-दराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.