सिमडेगा, मई 22 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड के हुरदा क्षेत्र के कोहिपाट गांव में पारंपरिक सरना पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। मौके पर सरना स्थल में मैसा पाहन एवं मिलु पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। पूजा कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में भंवरा सिंह, घूरन सिंह, राम मड़की, जुनूल भेंगरा, गणेश साहू, रजतू साहू, रामदयाल साहू, पुरुषोत्तम साहू, राजकुमार साहू, धनेश्वर साहू, जागेश्वर मांझी एवं रघु शरण मांझी सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...