कोहिनूर रोड पर कटिया डाल हो रही थी बिजली चोरी
फिरोजाबाद, जून 19 -- 33/11 विद्युत उपकेंद्र पुरुषोत्तम बिहार के अंतर्गत बुधवार की देर रात को विद्युत चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान से अफरा-तफरी मच गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोहिनूर रोड पर नगरीय विद्युत वितरण मंडल रेड टीम ने अभियान के अंतर्गत लगभग आधा दर्जन घरों पर बिजली चोरी होते हुए पकड़ ली। इस संबंध में क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा बताया गया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मोहल्ला कोहिनूर रोड पर काफी संख्या में लोग रात्रि को बिजली चोरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली चोरों के घरों पर लगभग आठ किलो वाट का लोड चलते हुए पाया गया। देर रात को चलाए गए अभियान से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अभियान संपन्न होने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सभी के खिलाफ विद्युत विभाग के थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बिजली चोरों के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.