नई दिल्ली, जुलाई 5 -- वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार आखिरकार इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खत्म हुआ। उप-कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अपनी पहली पारी में कमाल दिखाते हुए 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। पहला सिक्स उन्होंने इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 14 रनों की पारी खेली, मगर इस पारी में 2 छक्के लगाकर वह एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। यह लिस्ट उन भारतीय बल्लेबाजों की हैं, जिन्होंने अपने T20I डेब्यू मैच में एक से ज्यादा छक्के लगाए हो। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में आशीष नेहरा और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी भी हैं। यह भी पढ़ें- वो एक ओवर जिसने लिख दी भारत की हार की दास्तान, अय्यर ने भी माना टर्निंग प...