हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के यातायात नगर अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस पर ट्रांसपोर्ट नगर में स्वागत समारोह हुआ। यहां कोहली ने कहा कि व्यापारियों और उद्योग जगत के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। ट्रांसपोर्ट महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, रविंद्र पाल सिंह, अर्शदीप सिंह, गोल्डी आनंद, अमरजोत सिंह सेठी, हरपाल सिंह बंटी, इंद्रपाल सिंह, रमनदीप सिंह भसीन, हरीश टपी, दया किशन शर्मा, टिंकू आनंद, कुलजीत सिंह, इकबाल सिंह आनंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...