कोहली-पोंटिंग जैसे दिग्गज कप्तानों के साथ जुड़ा बाबर आजम का नाम, इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड दौरे पर अपनी टीम की लाज बचाने में कामयाब रहे। तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भी काफी पतली थी। पहली पारी में मात्र 133 के स्कोर पर ढेर होने के बाद इंग्लैंड ने 453 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। 320 रनों से पिछड़ रही पाकिस्तान की बैटिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि तीसरे ही दिन यह मैच खत्म हो जाएगा। मगर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाते हुए अपनी दूसरी पारी में 449 रन बोर्ड पर लगाकर, इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रनों का टारगेट रखा। इस दौरान बाबर आजम समेत 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई। यह भी पढ़ें- रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट मैच में की टिम साउदी के वर्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.