बेंगलुरु, जनवरी 5 -- भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को रेलवे के खिलाफ दिल्ली के विजय हजारे ट्रॉफी मैच में नहीं खेलेंगे। मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने यह जानकारी दी। देश की इस शीर्ष घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिता में वापसी करते हुए कोहली ने दो मैच में 131 और 77 रन की पारी खेली थी और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए जल्द ही राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। सरनदीप ने हालांकि कहा कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अलूर में मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत के पूर्व स्पिनर सरनदीप ने पीटीआई से कहा, ''विराट उपलब्ध नहीं है। पंत और हर्षित कल खेलेंगे।'' दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इससे पहले संकेत दिए थे कि कोहली तीन मैच खेल सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.