नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 रनों (DLS) से जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है। दो मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में बदलाव देखने को मिले हैं। बारिश से प्रभावित यह मैच पहले ही एक घंटा देरी से शुरू हुआ, जिस वजह से ओवर में कटौती हुई। मैच 47-47 ओवर का खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 41 ओवर में 134 के स्कोर पर ढेर हो गई। कीवी टीम के लिए एक बार फिर डेरिल मिशेल खड़े हुए और उन्होंने 55 रनों की शानदार पारी खेली। मिशेल अगर यह पारी नहीं खलते तो न्यूजीलैंड का 100 रन भी बनाना मुश्किल था। न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज इस दौरान सिंगल डिजिट पर आउट हुए। 135 के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113...