कानपुर, अक्टूबर 5 -- विराट कोहली की कप्तानी में 2008 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम के अहम सदस्य रहे तन्मय श्रीवास्तव और अजितेश अर्गल ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैदानी अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं। 35 साल के श्रीवास्तव और 37 साल के अर्गल की इस तरह एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो सकती है लेकिन इस बार वे खिलाड़ी की जगह अंपायर की भूमिका में दिखेंगे। मध्यम गति के गेंदबाज अर्गल कुआलालंपुर में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज श्रीवास्तव ने 262 रन के साथ उस सीरीज में अपनी छाप छोड़ी थी। कोहली अपनी शानदार फिटनेस के बूते अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं और ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे की तैयारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.