नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- विराट कोहली और रोहित शर्मा के आगामी वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित के वनडे भविष्य को लेकर भी काफी खबरें सामने आई थी। पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने रोहित की जगह यशस्वी को मौका देना का पूरा प्लान बना लिया था लेकिन फिर इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे। इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा है कि रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप 2027 के लिए चयन फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसमें उम्र को लेकर कोई बाधा नहीं है। यह भी पढ़ें- सूर्यवंशी को नहीं खिला रहे तो ये काम करो, NZ सीरीज से पहले कैफ की दो टूकफिटनेस और प्रदर्शन पर होगा फोकस बीसीसीआई अध्यक्ष ने संकेत दिया कि वर्ल...