वाराणसी, दिसम्बर 19 -- बाबतपुर संवाद। कोहरे के कारण शुक्रवार को एयरपोर्ट पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान आने और जाने वाली 30 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि आठ उड़ानें देरी से पहुंचीं। सुबह नौ बजे के बाद दृश्यता बढ़ने पर काठमांडू से आने वाली बुद्धा एयरलाइंस की उड़ान 51 मिनट की देरी से पहुंची। इसके बाद ही विमानों का सामान्य संचालन शुरू हो सका। निरस्त विमानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली का आईएक्स 1223, एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद का आईएक्स 2835, एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली का आईएक्स 1251, एयर इंडिया एक्सप्रेस मुम्बई का आईएक्स 1023, एयर इंडिया दिल्ली का एआई 2495, अकासा एयर बेंगलुरु का क्यूपी 1421, इंडिगो एयरलाइंस भुवनेश्वर का 6ई 7035, इंडिगो मुम्बई का 6ई 5123, इंडिगो कोलकाता का 6ई 822, इंडिगो हैदराबाद का 6ई 307, इंडिगो बेंगलुरु...