लखनऊ, जनवरी 8 -- कई शहरों में कोहरे की वजह से लखनऊ आने-जाने वाली फ्लाइटों की लेटलतीफी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। दिल्ली की दो उड़ानें गुरुवार को निरस्त रहीं। दिल्ली से सुबह आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-2107 निरस्त कर दी गई। इस कारण लखनऊ से सुबह 6:10 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई-6026 भी निरस्त रही। सुबह की उड़ान निरस्त होने से यात्री परेशान हो गए। इन यात्रियों को दूसरी उड़ानों का विकल्प दिया गया। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा निरस्त करवाकर रिफंड का विकल्प चुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.