गुड़गांव, दिसम्बर 5 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही। इस कारण सुबह घर से निकलने वाले लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सुबह के वक्त सड़कों पर कोहरे की हल्की चादर छाई रही, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को न्यूनतम ताममान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह के वक्त सड़कों पर कोहरे की हल्की चादर छाई रही, जिसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह और शाम दोनों समय सर्द हवाएं लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.