कानपुर, दिसम्बर 27 -- झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर अप व डाउन लाइन पर संचालित होने वाली एक्सप्रेस व मेमो ट्रेनें कोहरे के कारण धीमी गति से संचालित हो रही है। इससे घंटों बाद ट्रेने रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहंुच रही है। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को शीतलहर में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थित झींझक स्टेशन के प्लेटफार्म पर डाउन बीकानेर प्रयागराज एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से, लिंक एक्सप्रेस चार घंटे देरी से, रीवा एक्सप्रेस दस घंटे देर से, ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, महानंदा एक्सप्रेस पांच घंटे, मुरी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची। वहीं अप लाइन की महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, मुरी एक्सप्रेस दो घंटे सहित मेमो पैसेंजर कोहरे की वजह से घंटों देरी से प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकी। स्टेशन अधीक्षक झींझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.