बुलंदशहर, दिसम्बर 31 -- जनपद में बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता शून्य होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे से लेकर शहर की अंदरूनी सड़कों तक वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कड़ाके की ठंड और गलन से जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया। तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं शीतलहर का अहसास करा रही हैं। ठंड के कारण हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं। बाजारों, चौराहों और बस स्टैंडों पर लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर तेज होने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.