प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे का असर विमान सेवाओं पर भी देखने को मिला। इंडिगो की बेंगलुरु से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट शुक्रवार को लगभग तीन घंटे देरी से पहुंची। यह विमान सुबह 9:30 बजे उड़कर 12:15 बजे पहुंचने वाला था, लेकिन दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। देरी के कारण इसकी वापसी उड़ान भी देरी से हुई। वहीं मुंबई से आने वाली फ्लाइट एक बजे की जगह 1:17 बजे पहुंची और 1:30 बजे की जगह 2:16 बजे उड़ान भर सकी। दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट भी पांच मिनट देरी से रवाना हुई, जबकि मुंबई की अकासा फ्लाइट समय से पहले पहुंचने के बावजूद 15 मिनट देरी से उड़ान भर सकी। मुम्बई की फ्लाइट सवा तीन की जगह 2:55 बजे ही आ गई थी लेकिन चार बजे की जगह सवा चार बजे उड़ान भरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...