एटा, दिसम्बर 14 -- एटा। जिले में मौसम ने करवट बदलली है, जहां घने कोहरे के आगमन के साथ ही ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। रविवार को जिले भर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिसने दृश्यता को काफी कम कर दिया और सड़कों पर यातायात धीमा रहा। कोहरे के कारण दिनभर मौसम ठंडा बना रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि सुबह कोहरा छंटने के बाद भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। दोपहर के समय सूरज हल्का निकला भी, लेकिन उसकी किरणें ठंडी हवाओं और वातावरण में मौजूद नमी के आगे बेअसर साबित हुईं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिनों की अपेक्षा रविवार को तापमान में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। दिनभर चली 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार सर्द हवाओं ने ठंड के एहसास को और अधिक बढ़ा दिया। जिससे दिनचर्या प्रभावित हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.