कानपुर, दिसम्बर 14 -- मौसम का मिजाज हल्के बादलों से मामूली तापमान तो बढ़ा लेकिन सर्दी पर खास असर नहीं पूर्वी यूपी के ऊपर से गुजर रही जेट स्ट्रीम, ऊंचाई 13 किमी, गति 90 नॉट 50 मीटर के नजदीक रही दृश्यता 24 घंटे में थोड़ा तापमान बढ़ने के आसार कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने से उत्तर प्रदेश में भी हल्के बादल मंडराने लगे हैं। कुछ जनपदों में तापमान तो बढ़े हैं लेकिन मध्यम सर्दी बनी हुई है। कानपुर समेत लगभग पूरा प्रदेश घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे तक सुबह और शाम मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। रविवार को भी सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। जलाशयों के आसपास घना कोहरा रहा जबकि घनी आबादी के बीच मध्य या हल्का कोहरा देखा गया। शनिवार रात कोहरे से दृश्यता करीब 50...