कन्नौज, दिसम्बर 22 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। मौसम दिनों दिन बेरुख होता जा रहा है। सर्दी के साथ घना कोहरा आम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मौसम खराब होने से किसान तबका भी परेशान है। कुछ दिनों से तापमान दिनों दिन गिरता जा रहा है। सर्दी के कारण बाजारों व सड़कों पर भी सन्नाटा दिखाई दे रहा है। सुबह के वक्त बस व रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की चहल-पहल कम दिखाई दे रही है। रेलवे स्टेशन पर भी चहल पहल कम हो गई है। सर्दी के कारण गरीब तबके के लोग परेशान हैं। घना कोहरा के कारण किसान तबका भी परेशान है। किसानों का कहना है कि कोहरा के कारण आलू और सरसों की फसल को नुकसान की संभावना बनी हुई है। इस समय खेतों में सरसों व आलू की फसल को कोहरा से नुकसान की संभावना बढ़ती जा रही है। जिससे नुकसान हो सकता है। कोहरा के कारण किसान आलू में झुलसा रोधी दवा का स्प्रे करने म...