फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह में सुहागनगरी में कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी। शनिवार की अलसुबह लोगों को कोहरा के बीच वाहन चालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से लेकर हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहनों की चाल थम गई। शुक्रवार को काफी सहालग थे ऐसे में तमाम लोग शादी समारोहों में गए थे। इसके अलावा तमाम लोगों को जरूरी कामों को लेकर भी घर से निकलना पड़ा। शनिवार की अलसुबह से कोहरा छाने लगा। कोहरे की चादर सुबह टहलने निकलने लोगों को पहली बार दिखी। लोगों का कहना था कि अक्सर दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में कोहरे की दस्तक होती है लेकिन अभी से कोहरे ने सर्दी को और बढ़ा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.