अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे और शीतलहर की चपेट में रहे शहर को शुक्रवार दोपहर निकली धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। सुबह के समय घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे पर भी चालकों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। गलन भरी ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे लोग अलसुबह घरों से निकलने में हिचकते दिखे। न्यूनतम तापमान गिरकर 03.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 03.6 डिग्री कम था। जबकि, अधिकतम तापमान 02.4 डिग्री बढ़ गया। सुबह से ही कंपकंपी जैसी स्थिति रही। लोग ऊनी कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए। कामकाजी लोगों, छात्रों और बुजुर्गों को ठंड के कारण खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी और निजी दफ्तरों के आसपास चाय की दुकानों पर भीड़ दिखी, जहां लो...