बांदा, दिसम्बर 22 -- बांदा। कोहरा और उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन सूर्यदेव बाहर आने की जद्दोजहद में लगे रहे। दोपहर में एक-दो घंटे के लिए हल्की धूप निकली। इसके बाद फिर धुंध में गुम हो गए। बिना अलाव व ब्लोअर लोगों की सर्दी नहीं दूर हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो-दिन दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। जनपद में अब ठंड अपना असर दिखा रही है। इससे सामान्य जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। सोमवार को सुबह घने कोहरे के बाद दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शहर में बाजार से लेकर कामकाज को निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। छात्र-छात्राएं भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचीं। शहर में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.