रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- सितारगंज। मंगलवार को कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार की देर तक कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। रोडवेज की बसें भी लेट रही। दिन भर शीतल लहर का प्रकोप रहा। कड़ाके ठंड से बचने से लिए लोग घरों में रहे। सार्वजनिक स्थानों में जली आग के पास भीड़ रही। इधर गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी ठंड से बचाव के लिए परामर्श जारी किया। कोल्ड वेव से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...