हरदोई, दिसम्बर 24 -- हरदोई। शीतकाल और कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रोडवेज बसों के संचालन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के निर्देश जारी होने के बाद परिवहन विभाग ने कोहरे और कम दृश्यता में रोडवेज बसों की गति 40 किमी प्रति घंटा से अधिक न किए जाने के निर्देश दिए हैं। यदि अत्यधिक कोहरा हो और दृश्यता बेहद कम हो तो बसों को सुरक्षित स्थान पर रोककर विजिबिलिटी सामान्य होने पर ही आगे चलाया जाएगा। प्रभारी आरएम इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सभी बस अड्डों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से यात्रियों को कोहरे में यात्रा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की नियमित जानकारी दी जाएगी। घने कोहरे वाले मा...