मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- कोहरे के चलते 16 ट्रेनें रहेंगी निरस्त सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने शीतकाल 2026-27 में कोहरे के कारण 16 ट्रेनों का संचालन निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें काठगोदाम-जम्मूतवी, कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम, बरौनी-अंबाला कैंट, लालकुआं-अमृतसर और मालदा टाउन-नई दिल्ली सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन दिसंबर से फरवरी और मार्च तक अलग-अलग निर्धारित तारीखों में प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से 15 अक्तूबर को दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी आठ दिसंबर से दो मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम छह दिसंबर से 28 फरवरी तक...