नोएडा, दिसम्बर 16 -- कोहरे में हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने किया चाय पानी का इंतजाम ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने कोहरे में हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए चाय-पानी का इंतजाम किया है। साथ ही उनको जागरूक किया जा रहा है। उनसे कोहरे में धीमी गति से गाड़ी चलाने की अपील की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि कोहरे में हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बड़े वाहन चालकों के लिए रात में चाय और पानी का इंतजाम किया गया है। पुलिसकर्मियों और टोलकर्मियों द्वारा बड़े वाहन चालकों को चाय पिलवाई जा रही है। इसके साथ ही उन्हें मुंह धोने के लिए पानी भी दिया जा रहा है। दरअसल, कई बार नींद की झपकी आने की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.