रामपुर, दिसम्बर 26 -- रामपुर। सर्दी का सितम लगातार जारी है। शुक्रवार को सुबह में सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ था। ऐसे में वाहन सवारों को काफी परेशानी हुई। वाहन हेडलाइट जलाकर हुए चलते दिखाई दिए। बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर कोहरे की वजह से वाहनों को दिक्कत हुई। हालांकि, दोपहर के समय में आसमान से सूर्यदेव के दर्शन हुए और धूप निकल आई, इससे कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। धूप खिलने पर लोग अपने घर की छत पर पहुंच गए और धूप सेंकते हुए नजर आए। धूप खिलने पर बाजार में भी लोगों की चहलकदमी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...