गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- सोनबरसा/जगदीशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सिसवा उर्फ़ चनकापुर में मंगलवार सुबह घना कुहरा जानलेवा साबित हुआ। फोरलेन के दक्षिणी सर्विस लेन पर करीब 9 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक सड़क पर दूर-दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और तीनों घायलों को एम्स अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुँचे डॉक्टरों ने हरिओम सिंह (32) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उनके गांव बेलवा खुर्द में मातम पसर गया। परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे। हरिओम की पत्नी राजकुमारी देवी बेसुध हो गईं। पूरा गांव शोक में डूब गया। हरिओम अपने दो भाइयों पप्पू सिंह (35) और शैलेष सिंह (30) के साथ सुबह बाइक से सोनबरसा बाजार की ओर जा रहे थे। ती...