बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- ठंड के मौसम में कोहरे को देखते हुए सड़क हादसे और आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए एसएसपी ने थाना-कोतवाली प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, सुनसान एवं अपराध संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और आपातकालीन सेवाओं के त्वरित रिस्पॉन्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शीत ऋतु एवं कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण हेतु थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कोहरे के दौरान सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसके साथ ही अपराधियों द्वारा ठंड-कोहरे के दौरान आपराधिक घटनाएं घटित करने की आशंका भी बनी रहती है। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को कोहरे के दौरान राष्ट्रीय ...