अमरोहा, दिसम्बर 22 -- अमरोहा, संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर बढ़ते कोहरे के बीच ट्रेनों के चक्के थमने से अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं। शहर के स्टेशन पर स्टापेज वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें चार घंटे से भी ज्यादा की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा अवध-असम एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस समेत लोकल ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। घने कोहरे और शीत लहर के बीच यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम में बढ़ते कोहरे और शीत लहर के बीच ट्रैक की सुरक्षा और जानमाल के नुकसान को देखते हुए रेलवे ने शहर के स्टेशन पर ठहराव वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन करीब दो महीने के लिए रोक दिया है। वहीं कई ट्रेनों के चक्कर भी घटाए हैं। ट्रेनों का संचालन निरस्त किए जाने और चक्कर कम किए जाने से ...