धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे में राजधानी एक्सप्रेस को लेटलतीफी से बचाने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त रेक (बोगियां) की व्यवस्था की है। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस को आधुनिक बोगियों वाली एक रेक दी गई है। नई रेक की बोगियों में मेट्रो और वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ऑटोमेटिक डोर (दरवाजे) लगे हैं। ठंड के शुरुआती समय में हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस लगातार कोहरे के कारण देरी से चल रही थी। अप में देरी से पहुंचने के कारण नई दिल्ली से ट्रेन को हर दिन विलंब से रवाना किया जाता था। रास्ते में भी कोहरे के कारण ट्रेन लेट हो जा रही थी। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित समय पर न चले इसके लिए रेलवे ने एक अतिरिक्त रेक की व्यवस्था की। लिहाजा राजधानी एक्सप्रेस अप में नई दिल्ली जब भी पहुंचे, इसे डाउन में नई दिल्ली से...