हरदोई, दिसम्बर 25 -- हरपालपुर, संवाददाता। घने कोहरे के चलते गुरुवार की सुबह दिल्ली से वापस लौट रही बुद्ध विहार डिपो की बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। बस में सवार चालक परिचालक समेत दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। कटरा बिल्हौर हाईवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दिल्ली से वापस लौट रही बुद्ध विहार डिपो की बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। बस मे 22 यात्री सवार थे। रोडवेज बस में सवार पाली थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी उमेश कुमार सिंह, साण्डी थाना क्षेत्र के मलवा अखबेलपुर निवासी सुनीत कुमार, सुरसा थाना क्षेत्र के हेमपुर बदरिया गांव निवासी अनिल, बिलग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.