आगरा, नवम्बर 22 -- सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में इस क्षेत्र में कोहरे का प्रभाव रहता है। कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी प्रकार के सिगनल पोस्टों पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है, सिगनल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग करा दिया गया है। समपारों पर लगे बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि, कोहरे के दौरान सुरक्षित, संरक्षित एवं अपेक्षाकृत तेज ट्रेन संचालन में आधुनिक जी.पी.एस. आधारित फॉग सेफ डिवाइस का महत्पूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि, इस डिवाइस के उपयोग में आने के पहले कोहरे के दौरान अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा थी। जबकि फॉग सेफ डिवाइस के लग जाने के बाद अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा हो गई। यानि पहले की तुलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.