गोरखपुर, जनवरी 2 -- आशीष श्रीवास्तव गोरखपुर। कोहरे में भी रेल यातायात प्रभावित नहीं होगा। ट्रेन पूरी रफ्तार से दौड़ती रहेगी। कवच सिस्टम के अंतर्गत ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जिससे न सिर्फ ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर रुकेगी बल्कि लोको पायलट को ट्रैक के किनारे लगे सिग्नल को देखने की जरूरत भी नहीं होगी। पूरा सिग्नल सिस्टम कैब यानी इंजन के अंदर ही आ जाएगा। ऐसे में कोहरे के समय सिग्नल ठीक से न देख पाने की समस्या दूर हो जाएगी और ट्रेन की लेट-लेटलतीफी से होने वाली सांसत से छुटकारा मिलेगा। सर्दी के मौसम में कोहरे में ट्रेनों का समय बेपटरी हो जाता है। घंटों देरी से चलने के कारण लोगों की यात्रा खराब हो जाती है। दुश्वारियां अलग से झेलनी पड़ती हैं। नई तकनीक से अब राहत मिलेगी। ट्रेन की आमने-सामने की टक्कर रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे का बाराबंकी स...